मंगलवार, 28 नवंबर 2023

पर्यावरण के साथी पक्षियों का अनोखा संसार

पक्षी प्रेमी 
पृथ्वी पर पक्षियों का एक विशाल संसार है। क्या अपने आस-पास अथवा घरों की खिड़कियों पर अथवा छत्तों की मुंडेर पर कभी किसी पक्षी के चहचहाने की आवाज कभी नहीं सुनी है? अगर ऐसा है तो आप पक्षियों के एक बहुत सुंदर संसार से अछूते हैं दुनिया भर में विभिन्न प्रकार के पक्षी पाए जाते हैं। ये पक्षी विभिन्न आकारों, रंगों और आवासों में रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि सभी पक्षी हमारे लिए एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी निभाते हैं, और वह यह है कि वे पर्यावरण के रक्षक होते हैं।
पक्षी पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। वे परागण, बीज प्रसार, कीट-नियंत्रण और भोजन श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पक्षी परागणकों के रूप में पौधों को प्रजनन में मदद करते हैं। वे बीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक फैलाने में भी मदद करते हैं, जिससे उन बीजों से नए पौधे नए स्थान उग सकते हैं। पक्षी कीटों के नियंत्रित में अहम भूमिका निभाते हैं, जो पौधों और अन्य जीवों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसीलिए पक्षियों को 'किसानों का मित्र' कहा जाता है। पक्षी भोजन श्रृंखला बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे मांसाहारी और शाकाहारी दोनों हो सकते हैं। मांसाहारी पक्षी अन्य छोटे जानवरों को खाते हैं, जो शिकारियों की आबादी को नियंत्रित करने में मदद करता है। शाकाहारी पक्षी फलों, बीजों और अन्य पौधों को खाते हैं।
बात पक्षियों की हो तो भला कोई पक्षी प्रेमी 'सालिम अली' को कैसे भूल सकते हैं। डॉ सलिम अली का पूरा नाम डॉ. सालिम मुईनुद्दीन अब्दुल अली (12 नवंम्बर 1896 - 20 जुन 1987) था। वह एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी थेऔर लोग उन्हें ‘भारत के बर्ड मैन’ के रूप में जानते हैं। पक्षियों के संरक्षण कार्यक्रमों और पक्षी विहारों के विकास के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें 1976 में  भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पीडीएम विभूषण' सम्मान से सम्मानित किया गया था। पक्षियों के साथ उनका व्यवहार बहुत दोस्ताना था, उनके पास चिडि़यों को बिना नुकसान पहुँचाए पकड़ने के बहुत से तरीक़े उनके पास थे। चिडि़यों को बिना घायल किये उन्हें पकड़ने की उनकी प्रसिद्ध ‘गोंग एंड फायर’ व ‘डेक्कन विधि’ आज भी पक्षी जगत में प्रयोग किया जाता है।

पक्षी पर्यावरण को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वे प्रदूषण को कम करने में भी मदद करते हैं। पक्षी कीटों को खाते हैं, जो प्रदूषण के स्रोत हो सकते हैं। पक्षी पेड़ों और अन्य पौधों को भी खाते हैं, जो कार्बन डाइऑक्साइड को हटाने में मदद करते हैं।

पक्षी पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। लेकिन पक्षियों की आबादी घट रही है। इसका कारण प्रदूषण, आवास विनाश और शिकार हैं। हमें पक्षियों की रक्षा करने के लिए कदम उठाने की जरूरत है। हम पक्षियों के लिए आवास बना सकते हैं, प्रदूषण को कम कर सकते हैं और शिकार को रोक सकते हैं।

पक्षी हमारे पर्यावरण के साथी हैं। हमें उनकी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए।

पक्षियों के कुछ महत्वपूर्ण कार्य:
  • परागण: पक्षी पौधों के परागण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे अपने पंखों और चोंच से पौधों के पराग को एक फूल से दूसरे फूल में ले जाते हैं। इससे पौधे प्रजनन कर सकते हैं।
  • बीज फैलाव: पक्षी बीजों को फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे बीजों को अपने भोजन के साथ खाते हैं और उन्हें अन्य स्थानों पर ले जाते हैं। इससे नए पौधे उग सकते हैं।
  • कीट नियंत्रण: पक्षी कीटों को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे कीटों को खाते हैं, जिससे वे पौधों और अन्य जीवों को नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं।
  • भोजन श्रृंखला में भूमिका: पक्षी भोजन श्रृंखला में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे मांसाहारी और शाकाहारी दोनों हो सकते हैं। मांसाहारी पक्षी अन्य छोटे जानवरों को खाते हैं, जो शिकारियों की आबादी को नियंत्रित करने में मदद करता है। शाकाहारी पक्षी फलों, बीजों और अन्य पौधों को खाते हैं।
  • प्रदूषण कम करने में मदद: पक्षी प्रदूषण को कम करने में भी मदद करते हैं। वे कीटों को खाते हैं, जो प्रदूषण के स्रोत हो सकते हैं। पक्षी पेड़ों और अन्य पौधों को भी खाते हैं, जो कार्बन डाइऑक्साइड को हटाने में मदद करते हैं।
पक्षियों की रक्षा के लिए हम क्या कर सकते हैं?
  • पक्षियों के लिए आवास बनाएं: पक्षियों के लिए आवास बनाएं, जैसे पेड़ों, झाड़ियों और फूलों के बगीचों को लगाएं।
  • प्रदूषण को कम करें: प्रदूषण को कम करने के लिए कदम उठाएं, जैसे कार चलाने से कम करना और पुनर्चक्रण करना।
  • शिकार को रोकें: शिकार को रोकने के लिए कदम उठाएं, जैसे शिकार के लिए लाइसेंस की आवश्यकता करना और शिकार के मौसम को सीमित करना।
आइये हम भी पक्षी प्रेमी बनें, हम सभी पक्षियों की रक्षा करने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।

अन्य स्रोत सामग्री:-

ई (इलेक्ट्रोनिक) कचरा

जरा कल्पना कीजिए कि आप एक सुनसान समुद्र तट पर हैं। जहाँ की रेत में, आपको प्लास्टिक की बोतलें, मोबाइल के आवरण, संगणक की बटन, लैपटॉप की स्क्रीन, कलम के टुकड़े आदि अपशिष्ट का अंबार मिलता है। आप जानते हैं यह सामान्य कचरा नहीं है। इसे हम इलेक्ट्रॉनिक कचरा या ई-कचरा के नाम से जानते हैं। ई-कचरा वह कचरा है जो इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब हो जाने पर उनके कचरा हो जाने से पैदा होता है। इसमें पुराने मोबाइल फोन, टीवी, कंप्यूटर, और लैपटॉप आदि अन्य उपकरण शामिल हैं। ई-कचरा एक गंभीर समस्या है क्योंकि यह केवल पर्यावरण ही नहीं बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यहाँ तक कि समय रहते यदि हम नहीं चेत पाए तो हमें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। 

ई-कचरा, यह एक ऐसी पर्यावरणीय आपदा है जो हमारे स्वास्थ्य और भविष्य दोनों को खतरे में डाल रही है।ऐसे इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जो खराब हो गए हों या ठीक से काम न कर रहे हों। इनमें उनके घटक, उपभोग्य वस्तुएं, पुर्जे और पार्ट्स भी शामिल हैं। जैसे - मोबाइल, फ्रिज़, एयर कंडीशनर, कंप्यूटर, टेलीविजन, वी.सी.आर., स्टीरियो, कॉपियर और फैक्स मशीन रोजमर्रा के इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद हैं। आदि। दरअसल में ई-कचरा द्वारा जहरीले रसायनों से होने वाले खतरे शामिल है। यह पर्यावरण के लिए एक नया बड़ा संकट पैदा कर सकता है। सन् 2016 में, दुनिया भर में 44.7 मिलियन टन ई-कचरा उत्पन्न हुआ था। उस समय संयुक्त राष्ट्र संघ ने ई-कचरा को उसके गंभीर परिणामों के चलते इसे ई-कचरे की सूनामी' का नाम दिया था। 

दिन-प्रतिदिन तकनीकी प्रगति इतनी तेज गति से हमारे सामने आ रही है कि बहुत से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जो अभी भी ठीक काम करते हैं, उन्हें अप्रचलित माना जाता है। आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स का उपयोग करना और आसपास रहना सुरक्षित नहीं है। हालाँकि, अधिकांश इलेक्ट्रॉनिक्स में बेरिलियम, कैडमियम, पारा और सीसा सहित कुछ प्रकार के जहरीले पदार्थ होते हैं, जो हमारी मिट्टी, पानी, हवा और वन्य जीवन के लिए गंभीर पर्यावरणीय जोखिम पैदा करते हैं। और तो और ई-कचरे को लैंड फील्ड की ढालूनों में दबाना भी खतरे से खाली नहीं है।लैंडफिल में व्याप्त सकल कीचड़ में सूक्ष्म अंशों में घुल सकते हैं। अंततः, जहरीले पदार्थों के ये निशान लैंडफिल के नीचे जमीन में जमा हो जाते हैं। इसे 'लीचिंग' के रूप में जाना जाता है। लैंडफिल में जितना अधिक ई-कचरा और धातुएं होंगी, भूजल में उतने ही अधिक विषाक्त पदार्थ दिखाई देंगे। इलेक्ट्रोनिक उत्पादों में लगने वाले धातु के नए स्रोतों के लिए भी खनन का एक दुष्प्रभाव है। उससे कई विषैले द्रव्यों का पर्यावरण में घुलने का खतरा है, जो प्राणी और वनस्पतियों के लिए अधिक खतरनाक हो सकते हैं। 

 सौभाग्य से, एक सिद्ध समाधान उपलब्ध है। ई-कचरे का पुनर्चक्रण कई उपयोगी उद्देश्यों को पूरा कर सकता है।

बिजली और बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जैसे कंप्यूटर, मोबाइल फ़ोन, टीवी, वाशिंग मशीन

अन्य सहायक सामाग्री -

  1. ई-कचरा - दुष्परिणाम और प्रबंधन 
  2. अपशिष्ट प्रबंधन: एक चुनौती या अवसर?
  3. ई-कचरा : बढ़ता खतरा और प्रबंधन (विडिओ)

अपशिष्ट प्रबंधन: एक चुनौती या अवसर?

अपशिष्ट का उत्पादन एक गंभीर समस्या है जो मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बहुत बड़ा खतरा है। सामान्य बोलचाल में इसे 'कचरा' के नाम से जानते हैं। अपशिष्ट का अर्थ है, किसी भी पदार्थ का प्राथमिक उपयोग करने के बाद जो बच जाता है, वह 'अपशिष्ट' कहलाता है। हमारे आस-पास जो कुछ भी अनुपयोगी है वह 'अपशिष्ट' है। कचरा ठोस, तरल या गैसीय अवस्था में हो सकता है। सरकारी आंकड़ों की माने तो भारत में हर साल करीब 6 करोड़ 20 लाख टन और हर दिन एक लाख 70 हज़ार टन कचरा पैदा होता है। आम तौर पर स्थानीय एजेंसियां कचरे से निपटने के लिए उन्हें शहरों के आप-पास के ढलावों में भर दिया जाता है। कचरे से निपटने के लिए हमें उसके पुनर्चक्रण की आवश्यकता होती है। 'पुनर्चक्रण' अपशिष्ट को नए उत्पादों में बदलने की प्रक्रिया है। हम अब तक केवल 25% कचरे को ही रिसाइकल कर पा रहे हैं। यह अपशिष्ट के उत्पादन को कम करने और संसाधनों का संरक्षण करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है

अपशिष्ट की समस्या आधुनिक जीवन शैली, बढ़ते शहरी करण एवं औद्योगीकरण से जनित समस्या हैं। ऐसा नहीं है कि प्राचीन काल के हमारे समाज में अपशिष्ट नहीं होता था। किन्तु होने वाला कचरा पुनर्चक्रण के अनुकूल होता था। लोग प्रकृति कि गोद में रहते, प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करते और होने वाला कचरा पुनः प्रकृति में अपघटित हो जाता था। अतः उस समय लोग सुखी थे। आज की स्थिति इसके विपरीत है, कहने के लिए हम विकास कर रहे हैं। लेकिन देखा जाय तो अपशिष्ट प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष दोनों रूपों से हमारे स्वास्थ्य एवं कल्याण को कई तरह से प्रभावित कर रहा है। चाहे वो आम जीवन में प्लास्टिक का उपयोग हो या कृषि में रासायनिक खाद व कीटनाशकों के इस्तेमाल से होने वाली समस्या। आज हम अपनी प्रगति अपने स्वयं के स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ की कीमत पर कर रहे हैं।  

'अपशिष्ट प्रबंधन' आज के समय में बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है। हम सभी मिलकर अपशिष्ट प्रबंधन की चुनौतियों को दूर कर सकते हैं और अपशिष्ट प्रबंधन के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। अपशिष्ट के कई स्रोत हैं, जिसमें घरेलू, वाणिज्यिक, औद्योगिक और कृषि शामिल है। अपशिष्ट का उचित प्रबंधन न होने से न केवल हमारी धरती बल्कि आकाश में वायु प्रदूषण और समुद्र की गहराइयों तक जल प्रदूषण की समस्या सिर उठा रही है। अपशिष्ट हमारे पारस्थितिक तंत्र को ही नहीं खराब करता है बल्कि यह समाज पर आर्थिक बोझ भी डालता है। अतः समय रहते यदि इसका उचित प्रबंधन न किया गया तो निकट भविष्य में इसके और भी गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 

प्लास्टिक अलग करती सफाईकर्मी
संयुक्त राष्ट्र संघ की सिफारिश को माने तो हमें कचरों के ढ़ेर से निपटने के लिए 'शून्य अपशिष्ट' की नीति अपनाने की आवश्यकता है। अर्थात् कचरा फैलाना बंद करना चाहिए। लेकिन यह कितना व्यावहारिक है? हम आप अच्छी तरह जानते हैं। अतः कचरे से निबटने 'अपशिष्ट प्रबंधन' ही एकमात्र और अंतिम उपाय है। इसके लिए हमें अपशिष्ट संग्रहण, उसकी छंटाई और पुनर्चक्रण के लिए एक बुनियादी ढाँचा बनाने की आवश्यकता होती है। यह एक बहुत ही मंहगी और जटिल प्रक्रिया है। इसकी शुरुवात हमें अपने घर /ऑफिस से करनी होगी। हम अपने कचरे को इकट्ठा करते समय ही कचरे के अलग-अलग प्रकार में छांटकर संग्रह करें। जैसे - सूखा कचरा, गीला कचरा, जैविक कचरा, बायो-मेडिकल कचरा, ई-(इलेक्ट्रॉनिक) कचरा,  पुनर्चक्रण योग्य कचरा, हरा कचरा और खतरनाक कचरा आदि। प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग और लंबे समय से प्लास्टिक के निपटान समाधानों की उपेक्षा के कारण न केवल भारत बल्कि कई अन्य देशों को भी प्लास्टिक से बढ़ते पर्यावरणीय नुकसान के कारण इसे सीमित करने के लिए कानून अपनाने पड़े हैं।

आज के आधुनिक जीवन शैली में जहाँ हम दिन प्रतिदिन प्रगति की ओर अग्रसर हैं। वहीं अपने पीछे रोजाना ढ़ेर सारे प्लास्टिक और इलेक्ट्रोनिक कचरे को फैला रहे हैं। जिसके प्रबंधन में चुनौती के साथ साथ नए अवसर भी तलासे जा रहे हैं। जहाँ प्लास्टिक कचरे का पुरर्चकरण कर नए प्लास्टिक उत्पाद, पर्यायी ईंधन और सड़क निर्माण के क्षेत्र में काम हो रहा है। वहीं जनता में साफ-सफाई व कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता अभियान कार्यक्रम अपनाए जा रहे हैं। इसी राह पर चलकर भारत का प्राचीन शहर इंदौर अपने आप में अपनी साफ-सफाई और चमचमाती सड़कों के लिए दुनिया भर में नाम कर रहा है। हमें भी बस एक पहल करने की आवश्यकता है। जल्द ही हम इस क्षेत्र में भी अवश्य जीत हासिल करेंगे।  

अन्य स्रोत सामग्री -
  1. विकिपीडिया 
  2. अपशिष्ट प्रबंधन-दृष्टि आईएएस
  3. शून्य अपशिष्ट - यूएनओ


प्रचलित पोस्ट

विशिष्ट पोस्ट

भाषण - "सपनों को सच करने का हौसला" – मैत्री पटेल

प्रिय दोस्तों, मैं मैत्री पटेल, आज आपके समक्ष खड़े होकर गौरवान्वित...

हमारी प्रसिद्धि

Google Analytics Data

Active Users