ICSE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ICSE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 28 सितंबर 2025

लिंग (स्त्रीलिंग-पुल्लिंग): अध्ययन, अभ्यास और परीक्षण

हिंदी लिंग शिक्षण खेल

🎯 हिंदी लिंग शिक्षण खेल

हिंदी व्याकरण के लिंग भेद सीखने का मजेदार तरीका

📚 लिंग के नियम सीखें

लिंग किसे कहते हैं?

परिभाषा: जिस संज्ञा शब्द से व्यक्ति की जाति का पता चलता है उसे लिंग कहते हैं।

🧒 बालक
🐘 हाथी
🐇 खरगोश
🐀 चूहा
🐈‍ बिल्ली
🐒 बंदर
🐎 घोड़ा
👧 लड़की

1. पुल्लिंग की पहचान

नियम: जो शब्द पुरुष जाति का बोध कराते हैं।

अध्यापक
कवि
गायक
दर्जी
भगवान्
राजा

पुल्लिंगी शब्दों के

अंत में ‘आ’ या ‘अ’ होता है। जैसे : राजा, बेटा, घोड़ा, आदमी, छात्र, लेखक

विशेष पुल्लिंग संज्ञाएं:

पुरुषों के नाम, देवी-देवताओं के नाम, पर्वत, नदी, दिन, पक्षी, और वृक्ष के नाम अधिकतर पुल्लिंग होते हैं। जैसे : राम, कृष्ण, शिव, हिमालय, गंगा, सोमवार, तोता, आम

संज्ञा के साथ पुल्लिंग विशेषण:

पुल्लिंग संज्ञाओं के साथ ‘आ’ या ‘अ’ पर समाप्त होने वाले विशेषण होते हैं। जैसे : बड़ा आदमी, सुंदर लड़का

2. स्त्रीलिंग की पहचान

नियम: जो शब्द स्त्री जाति का बोध कराते हैं।

अध्यापिका
कवयित्री
गायिका
दर्जिन
भगवती
रानी

स्त्रीलिंगी शब्दों के अंत में ‘ई’ या ‘आ’ होता है। जैसे : रानी, बेटी, घोड़ी, औरत, छात्रा, लेखिका

विशेष स्त्रीलिंग संज्ञाएं :महिलाओं के नाम, नदियों के नाम, सखियाँ, देवियाँ, और कई जानवरों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं। जैसे : सीता, सरस्वती, गंगा, गाय

संज्ञा के साथ स्त्रीलिंग विशेषण:

स्त्रीलिंग संज्ञाओं के साथ ‘ई’ या ‘आ’ पर समाप्त होने वाले विशेषण होते हैं। जैसे : बड़ी औरत, सुंदर लड़की

3. लिंग परिवर्तन के नियम

  • अक → इका: अध्यापक → अध्यापिका
  • आ → इया: चुहा → चुहिया, खाट → खटिया, चूहा → चुहिया, बंदर → बंदरिया आदि।
  • वान → वती: भगवान → भगवती
  • ई → इन: दर्जी → दर्जिन
  • अ / आ + ‘ई’: पुत्र → पुत्री, काका → काकी, बकरा → बकरी आदि।
  • अ / आ + 'आनी’: नौकर → नौकरानी, सेठर → सेठानी, जेठर → जेठानी आदि।
  • आन → अती : श्रीमान → श्रीमती, गुणवान → गुणवती, आदि।
  • अक → ‘इका’ : लेखक → लेखिका, गायक → गायिका, सेवक → सेविका आदि।
  • पशु पक्षियों संज्ञा + ‘नी’ : शेर- शेरनी, हंस- हंसिनी, मोर → मोरनी।
  • पूर्णतः बदल :पिता → माता, भाई → बहन, महाराजा → महारानी आदि।

🎮 अभ्यास करें

स्कोर: 0/10

📝 स्व-परीक्षण (25 अंक)

25 प्रश्नों का परीक्षण

बुधवार, 13 अगस्त 2025

प्रस्ताव लेखन (proposal) कैसे करें?

आओ सीखें प्रस्ताव लेखन (संपूर्ण गाइड)
⏱️ 00:00
🏆

बधाई हो! 🎉

आपने अपना अभ्यास पूरा कर लिया है!

अब आप परीक्षा के लिए तैयार हैं!

🌍

प्रस्ताव लेख कैसे करें! (संपूर्ण गाइड)

🌡️ विषय: भूमण्डलीय ऊष्मीकरण (Global Warming) Interactive Guide

📈 0% Complete
❓

अभ्यास प्रश्न

समझें और तैयारी करें।

आधुनिक युग में भूमण्डलीय ऊष्मीकरण (Global Warming) से आप क्या समझते हैं? यह हमारी धरती तथा मनुष्य के लिए क्यों हानिकारक है? इसे सरकार और जनता के संयुक्त प्रयासों से किस प्रकार नियंत्रित किया जा सकता है? इसके कारण, इससे होने वाली हानि और नियंत्रण उपायों पर एकप्रस्ताव लेखन कीजिए।
🎯

Smart stretagy

परीक्षा में सफलता के लिए

⚡ तुरंत करें

  • 2 मिनट में आउटलाइन बनाएं
  • शीर्षक → उपशीर्षक प्लान करें
  • हर सेक्शन के लिए 3-4 पॉइंट्स

🧠 याद रखें

  • प्रेजेंटेशन स्टाइल में लिखें
  • तकनीकी शब्द सीमित रूप से
  • अंत में जरूर प्रूफरीड करें

आदर्श उत्तर: प्रस्ताव

विषय: भूमण्डलीय ऊष्मीकरण की समस्या, कारण, हानियाँ एवं नियंत्रण हेतु सुझाव
प्रस्तुतकर्ता:अरविंद कुमार, सदस्य - पर्यावरण संरक्षण समिति
तिथि: 13 अगस्त 2025

1. भूमिका:

भूमण्डलीय ऊष्मीकरण का अर्थ है – वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों की अत्यधिक मात्रा के कारण पृथ्वी के तापमान में निरंतर वृद्धि। यह आधुनिक युग की सबसे गंभीर पर्यावरणीय समस्या है, जो न केवल धरती के पारिस्थितिक संतुलन को बिगाड़ रही है, बल्कि मानव जीवन के लिए भी खतरा बन चुकी है।

2. कारण:

  • औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य ग्रीनहाउस गैसें।
  • वनों की अंधाधुंध कटाई (वन-विनाश)।
  • पेट्रोलियम, कोयला और प्राकृतिक गैस जैसे जीवाश्म ईंधनों का अत्यधिक उपयोग।
  • अत्यधिक शहरीकरण और मोटर वाहनों की बढ़ती संख्या।
  • प्लास्टिक और अपशिष्ट का अनियंत्रित निपटान।

3. हानियाँ:

  • ध्रुवीय हिमखंडों का पिघलना और समुद्र स्तर में वृद्धि।
  • वर्षा चक्र में असंतुलन, सूखा और बाढ़ की घटनाओं में वृद्धि।
  • जैव विविधता का नष्ट होना और अनेक प्रजातियों का विलुप्त होना।
  • स्वास्थ्य समस्याएँ — लू (हीट स्ट्रोक), श्वसन रोग, जलजनित बीमारियाँ।
  • कृषि उत्पादन में कमी और खाद्यान्न संकट।

4. नियंत्रण हेतु सुझाव:

(क) सरकारी स्तर पर

  1. नवीकरणीय ऊर्जा (सौर, पवन, जलविद्युत) को बढ़ावा देना।
  2. प्रदूषण नियंत्रण कानूनों का कड़ाई से पालन।
  3. बड़े पैमाने पर वनीकरण और वृक्षारोपण अभियान।
  4. सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करना।

(ख) जन-स्तर पर

  1. ऊर्जा की बचत — LED बल्ब, ऊर्जा-कुशल उपकरण।
  2. निजी वाहनों की बजाय कार-पूलिंग और साइकिल का प्रयोग।
  3. प्लास्टिक का कम से कम उपयोग और पुनर्चक्रण को अपनाना।
  4. पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाना।

5. निष्कर्ष:

यदि सरकार और नागरिक मिलकर ठोस कदम उठाएँ तो भूमण्डलीय ऊष्मीकरण की गति को कम किया जा सकता है। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम धरती को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और रहने योग्य बनाएँ।

प्रस्तुतकर्ता के हस्ताक्षर
(…………………)

⏰ अनुशंसित समय: 15-20 मिनट

⏰ टाइम मैनेजमेंट

भूमिका 2-3 मिनट
मुख्य भाग 10-12 मिनट
निष्कर्ष + रिवीज़न 3-5 मिनट

प्रचलित पोस्ट

विशिष्ट पोस्ट

Debate Writing Lab

AI · सोचिए, तर्क कीजिए और अपनी बात रखिए IndiCoach INDICOACH · IGCSE HINDI 0549 वाद-विवाद लेखन प्रयोगशाला Debate Writing Lab · Think, Ar...

हमारी प्रसिद्धि

Google Analytics Data

Active Users