वाचन अभ्यास लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वाचन अभ्यास लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 16 नवंबर 2026

नदी की पुकार, शहर का पुनर्जीवन | IGCSE Hindi 0549 अभ्यास सहित

नदी की पुकार, शहर का पुनर्जीवन – खाम नदी पर IndiCoach IGCSE हिंदी अभ्यास
इ IndiCoachसीख की नई सोच!
IGCSE HINDI 0549 · PREMIUM LEARNING PAGE

नदी की पुकार, शहर का पुनर्जीवन

खाम नदी की कहानी : प्रदूषण की पीड़ा से प्रकृति के पुनर्जीवन तक

वाचन कौशल · AO1 लेखन कौशल · AO2 लेखक : अरविंद बारी
YOUR LEARNING JOURNEY

इस पाठ से आप क्या सीखेंगे?

वाचन कौशल · AO1

मुख्य विचार, तथ्य, निहित अर्थ और लेखक के दृष्टिकोण को समझना।

लेखन कौशल · AO2

विचारों को क्रमबद्ध, प्रभावशाली और उपयुक्त भाषा में व्यक्त करना।

वाचन सहायक साथी™

सुनिए, समझिए और पढ़िए

मूल लेख का श्रव्य वाचन सुनते हुए साथ-साथ पढ़ें। अपनी सुविधा के अनुसार वाचन की गति चुनें।

श्रव्य वाचन आपके ब्राउज़र में उपलब्ध हिंदी वाणी पर निर्भर करता है।

ORIGINAL READING PASSAGE

नदी की पुकार, शहर का पुनर्जीवन

लेखक : अरविंद बारी | IndiCoach

कभी किसी नदी के किनारे बैठकर उसकी सुनने का अवसर मिला है?

उस बहते पानी में केवल जल नहीं होता। उसमें समय बहता है, इतिहास बहता है, सभ्यताओं की स्मृतियाँ बहती हैं और न जाने कितनी पीढ़ियों की कहानियाँ बहती हैं। नदी किसी शहर के लिए केवल पानी का स्रोत नहीं होती, वह उसकी धड़कन होती है। वह खेतों को जीवन देती है, पक्षियों को आश्रय देती है, भूजल को समृद्ध करती है और मनुष्य को प्रकृति से जोड़कर रखती है।

लेकिन जब वही नदी धीरे-धीरे कचरे, गंदगी और गंदे पानी से भर जाती है, तब केवल उसका पानी प्रदूषित नहीं होता, बल्कि एक पूरी सभ्यता की भी कहीं न कहीं प्रदूषित होने लगती है।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की खाम नदी की कहानी कुछ ऐसी ही है।

यह एक ऐसी नदी की कहानी है, जिसने कभी अपने शहर को जीवन दिया, लेकिन समय के साथ उसी शहर की का शिकार हो गई। जिसके किनारे कभी प्रकृति की सुंदरता दिखाई देती थी, वहाँ एक समय ऐसा आया जब लोग उसकी दुर्गंध से बचने के लिए रास्ता बदलने लगे।

इस नदी को उसकी खोई हुई पहचान लौटाने की पहल में वर्रोक फाउंडेशन, पर्यावरण संस्था इकोसत्त्व और छत्रपति संभाजीनगर के स्थानीय प्रशासन ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इकोसत्त्व की सह-संस्थापक नताशा ज़रीन और गौरी मिराशी ने नदी के की योजना को दिशा दी, जबकि प्रशासनिक स्तर पर असदुल्लाह ख़ान के नेतृत्व में गठित विशेष कार्यबल ने इस प्रयास को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सामाजिक संस्थाओं, प्रशासन और स्थानीय समुदाय के साझा का परिणाम था।

छत्रपति संभाजीनगर का इतिहास केवल किलों और ऐतिहासिक इमारतों में नहीं, बल्कि उसकी में भी छिपा है। कभी यहाँ नहरों, बावड़ियों, तालाबों और भूमिगत जलमार्गों का ऐसा जाल था, जो पानी की हर बूँद का महत्त्व समझता था। इसी ऐतिहासिक परिवेश का हिस्सा है खाम नदी। मराठवाड़ा क्षेत्र की यह नदी शहर से होकर बहती है और आगे गोदावरी नदी तंत्र से जुड़ती है।

समय के साथ शहर का विस्तार हुआ, लेकिन नदी की चिंता पीछे छूट गई। घरों का गंदा पानी, प्लास्टिक, कचरा और अन्य अपशिष्ट उसमें पहुँचने लगे। नदी के किनारे बढ़ा और प्राकृतिक कम होती गई। जिस धारा से कभी जीवन जुड़ा था, वह उपेक्षा और प्रदूषण का प्रतीक बनने लगी।

इस स्थिति को बदलने की शुरुआती कोशिशों में वर्ष 2016 के आसपास नदी के एक हिस्से में काम शुरू हुआ। वर्रोक फाउंडेशन ने इस पहल को सहयोग दिया। आगे चलकर वर्ष 2019 में नगर निगम, छावनी परिषद, वर्रोक फाउंडेशन और इकोसत्त्व के बीच सहयोग का आधार तैयार हुआ। वर्ष 2020 में नदी की स्थिति का विस्तृत अध्ययन और प्रदूषण के स्रोतों की पहचान करने का काम आगे बढ़ा।

इस पहल की विशेषता यह थी कि उद्देश्य केवल नदी से कचरा निकालना नहीं, बल्कि उसके प्राकृतिक परिवेश को फिर से स्वस्थ बनाना था। कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने, नदी के किनारों पर विकसित करने और लोगों को इस कार्य से जोड़ने पर ध्यान दिया गया। कचरा प्रबंधन से जुड़े श्रमिकों, विशेषकर महिलाओं, को बेहतर कार्य-अवसर देने का प्रयास भी इस अभियान का महत्त्वपूर्ण पक्ष रहा।

नदी के किनारे विकसित प्रकृति उद्यान इस परिवर्तन का सुंदर उदाहरण है। लगभग 10.5 एकड़ में बने इस उद्यान का उद्घाटन 26 जनवरी 2022 को हुआ। यहाँ तितली उद्यान, प्रकृति-पथ, खुला रंगमंच और मियावाकी पद्धति से विकसित वन क्षेत्र हैं। कभी उपेक्षा झेलने वाला यह स्थान अब लोगों को प्रकृति के निकट आने का अवसर देता है।

खाम नदी के पुनर्जीवन प्रयास को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली। यह विश्व संसाधन संस्थान के 2023–24 के नगर पुरस्कार की अंतिम सूची में शामिल हुआ और वर्ष 2024 में इसे सेंट एंड्रयूज़ पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस बदलाव के बावजूद नदी की स्थिति को लेकर संतोष कर लेना जल्दबाज़ी होगी। एक स्थानीय नागरिक मोहित म्हात्रे (काल्पनिक नाम) ने इस तरह चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह मान लेना उचित नहीं होगा कि नदी पूरी तरह हो चुकी है, क्योंकि नदी का पुनर्जीवन एक निरंतर प्रक्रिया है। शहर के प्रदूषित जल को नदी में पहुँचने से रोकना, अनियंत्रित कचरे का उचित करना, नदी का बनाए रखना और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना आज भी आवश्यक है।”

खाम नदी की कहानी हमें अपने आसपास की दुनिया को नए दृष्टिकोण से देखने का अवसर देती है। किसी नदी को समझना केवल उसके पानी को देखना नहीं, बल्कि उसके स्रोत, किनारों, जीव-जंतुओं और मनुष्य के साथ उसके संबंधों को जानना भी है। ऐसे प्रश्न ही जिज्ञासा जगाते हैं और ज्ञान को अनुभव में बदलते हैं।

कभी-कभी लगता है कि यदि खाम नदी बोल पाती, तो शायद अपने शहर से कहती—“मैंने तुम्हें जीवन दिया, बदले में केवल इतना चाहा कि तुम मुझे बहने दो। तुमने मुझे भुला दिया, लेकिन कुछ लोगों ने मुझे फिर याद किया। अब मेरी रक्षा केवल उनकी नहीं, तुम सबकी जिम्मेदारी है।”

किसी शहर की वास्तविक प्रगति उसकी ऊँची इमारतों और चौड़ी सड़कों से ही नहीं मापी जानी चाहिए। यह भी देखना होगा कि उसकी नदियाँ कितनी स्वस्थ हैं और उसके नागरिक प्रकृति के प्रति कितने संवेदनशील हैं।

क्योंकि नदी को बचाना केवल पानी को बचाना नहीं है—यह अपने भविष्य को बचाना है।

INDICOACH LEARNING TRAIL

इस विषय से जुड़े अन्य लेख

पढ़िए, जानिए और अपने विचारों को एक कदम आगे बढ़ाइए।

IndiCoach पर विषय से जुड़े अन्य अध्ययन-संसाधन पढ़ने के लिए मुख्य ब्लॉग भी देखें।

शब्द-सम्पदा | Vocabularyकठिन शब्दों के हिंदी अर्थ और अंग्रेज़ी भावार्थ

शब्द पर क्लिक करके भी अर्थ देख सकते हैं।

हिंदी शब्दहिंदी अर्थEnglish sense
कलकलपानी के बहने की मधुर ध्वनिGentle flowing sound
संवेदनशीलताप्रकृति के प्रति समझ और सजगताSensitivity / Awareness
उपेक्षाध्यान न देनाNeglect
जल-संरचनापानी के संग्रह और वितरण की व्यवस्थाWater infrastructure
अतिक्रमणअनधिकृत कब्ज़ाEncroachment
पुनर्जीवनफिर से जीवन या सक्रियता लानाRevival / Restoration
वनस्पतिकिसी क्षेत्र के पेड़-पौधेVegetation
निस्तारणअपशिष्ट को उचित तरीके से हटानाDisposal
जैव-विविधताजीवों और वनस्पतियों की विविधताBiodiversity
संकल्पदृढ़ निश्चयResolve / Determination
अब अपनी समझ को परखने का समय है!

अभ्यास टैब खोलिए और अपने वाचन एवं लेखन कौशल को परखिए।

INDICOACH PRACTICE CENTRE

अभ्यास और आत्ममूल्यांकन

अपनी आवश्यकता के अनुसार अभ्यास चुनिए।

परीक्षा संबंधी सूचना: अभ्यास 1, 2, 3, 4, 5 और 6 IndiCoach के अभ्यास-संसाधन हैं। अभ्यास 2 बहु-मिलान (Multiple Matching) का स्वतंत्र पठन-अभ्यास है।
EXERCISE 1 · READING

अभ्यास 1 – वाचन बोध

लेख के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए। उत्तर संक्षिप्त और स्पष्ट होने चाहिए।

कुल अंक : 10
प्रश्न 1. खाम नदी किस प्रकार की नदी है? (1)
प्रश्न 2. लेखक ने खाम नदी को शहर की धड़कन क्यों कहा है? (1)
प्रश्न 3. नदी के पुनर्जीवन की शुरुआती पहल को किस फाउंडेशन ने सहयोग दिया? (1)
प्रश्न 4. छत्रपति संभाजीनगर के इतिहास में जल-संरक्षण को महत्त्व दिए जाने के क्या प्रमाण मिलते हैं? (1)
प्रश्न 5. नदी के किनारे विकसित प्रकृति उद्यान लोगों को किस प्रकार का अवसर प्रदान करता है? (1)
प्रश्न 6. खाम नदी के प्रदूषण को कम करने और उसके पुनर्जीवन की प्रक्रिया जारी रखने के लिए कौन-से तीन प्रयास आवश्यक हैं? (3)
प्रश्न 7. लेखक के अनुसार किसी शहर की वास्तविक प्रगति किन दो बातों से मापी जानी चाहिए? (2)
शिक्षक हेतु संकेत / उत्तर-जाँच
  1. मौसमी नदी।
  2. क्योंकि नदी शहर को जीवन देती है—पानी उपलब्ध कराती है, प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में मदद करती है और लोगों को प्रकृति से जोड़ती है।
  3. वर्रोक फाउंडेशन।
  4. नहरों, बावड़ियों, तालाबों और भूमिगत जलमार्गों के विस्तृत जाल से।
  5. प्रकृति के निकट आने का अवसर।
  6. गंदे पानी को नदी में पहुँचने से रोकना; कचरे का उचित निस्तारण करना; प्राकृतिक बहाव बनाए रखना; नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना। (कोई तीन)
  7. शहर की नदियाँ कितनी स्वस्थ हैं; नागरिक प्रकृति के प्रति कितने संवेदनशील हैं। (दोनों अपेक्षित)

ये मूल्यांकन-संकेत हैं; विद्यार्थी के अन्य प्रासंगिक और पाठ-आधारित उत्तर भी स्वीकार किए जा सकते हैं। प्रत्येक स्वतंत्र और सही बिंदु को निर्धारित अंक दें।

EXERCISE 2 · MULTIPLE MATCHING

अभ्यास 2 – बहु-मिलान

चार वक्ताओं के विचार पढ़िए। प्रत्येक प्रश्न के लिए उस वक्ता का अक्षर चुनिए जिसकी बात से उत्तर सबसे अच्छी तरह मेल खाता है। प्रत्येक वक्ता का उपयोग एक से अधिक बार किया जा सकता है।

कुल अंक : 10
प्रत्येक प्रश्न के लिए सही वक्ता चुनिए। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। सभी उत्तर चुनने के बाद सबमिट बटन दबाएँ।

वक्ता A – नदी और जैव-विविधता विशेषज्ञ

खाम जैसी मौसमी नदी भी शहर के प्राकृतिक तंत्र का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। बरसात में उसका बहाव मिट्टी, छोटे जलजीवों, पक्षियों और वनस्पतियों को सहारा देता है। किनारों की हरियाली तापमान संतुलित रखती है और जीवों को आश्रय देती है। कंक्रीट फैलने या प्राकृतिक वनस्पति हटने से यह तंत्र प्रभावित होता है। इसलिए नदी की सफ़ाई का अर्थ केवल कचरा हटाना नहीं, प्राकृतिक आवास बचाना भी है।

पुनर्जीवन में प्रजातियों के पौधे लगाने चाहिए। वे मिट्टी को थामते हैं और पक्षियों तथा कीटों के लिए आवास बनाते हैं। नदी के हर हिस्से को सजावटी बाग़ में बदलना उचित नहीं; कुछ स्थान प्राकृतिक रहने चाहिए। जल-गुणवत्ता, पक्षियों और वनस्पति में बदलाव का नियमित अध्ययन हो, ताकि प्रयासों का असर समझा जा सके। प्रकृति उद्यान लोगों को नदी से जोड़ें और पर्यावरण की समझ बढ़ाएँ। नदी स्वस्थ होगी तो शहर की जैव-विविधता को बेहतर अवसर मिलेगा।

वक्ता B – शहरी जल-योजना विशेषज्ञ

शहरों में नदियों की दुर्दशा का एक कारण यह है कि विकास की योजना बनाते समय नदी को खाली ज़मीन या निर्माण में बाधा समझ लिया जाता है। नदी का अपना बहाव क्षेत्र होता है। बरसाती पानी को फैलने और आगे बढ़ने के लिए जगह चाहिए। किनारों पर अतिक्रमण हो, नालों का पानी सीधे नदी में छोड़ा जाए या प्राकृतिक रास्ते बंद हों, तो बाढ़ और प्रदूषण का जोखिम बढ़ता है।

खाम नदी के लिए पूरे जलग्रहण क्षेत्र का अध्ययन आवश्यक है। नालों का नक्शा बने, गंदे पानी के स्रोत पहचाने जाएँ और उपचार की व्यवस्था हो। वर्षा जल तथा घरेलू गंदे पानी के रास्ते अलग रखना ज़रूरी है। नदी किनारे निर्माण की अनुमति देते समय प्राकृतिक बहाव और बाढ़ के पुराने निशानों का ध्यान रखा जाए। प्रशासन, नगर नियोजक और तकनीकी विशेषज्ञ साझा योजना बनाएँ। सफलता उद्घाटन या उद्यान से नहीं, बल्कि इस बात से मापी जाए कि गंदे पानी का प्रवेश घटा या नहीं, जल-निकासी सुधरी या नहीं और नदी का प्राकृतिक रास्ता सुरक्षित रहा या नहीं।

वक्ता C – सामुदायिक स्वच्छता कार्यकर्ता

नदी बचाने की ज़िम्मेदारी केवल सरकार या किसी एक संस्था की नहीं हो सकती। घरों, दुकानों और बाज़ारों का कचरा अलग-अलग न किया जाए, तो उसका हिस्सा नालों से नदी तक पहुँच सकता है। इसलिए गीले और सूखे कचरे को अलग रखना, कचरा निर्धारित स्थान पर देना और खुले में फेंकने से बचना व्यावहारिक कदम हैं।

खाम नदी के पुनर्जीवन में समुदाय की भागीदारी लगातार बनी रहनी चाहिए। विद्यार्थी जानकारी जुटा सकते हैं, आवासीय सोसायटियाँ कचरा-बिंदुओं की सूचना दे सकती हैं और दुकानदार स्वच्छता के नियम अपना सकते हैं। एक दिन का सफ़ाई अभियान स्थायी बदलाव नहीं लाता। नदी में कचरा डालना अपने ही शहर के पर्यावरण को नुकसान पहुँचाना है। कचरा प्रबंधन से जुड़े श्रमिकों, विशेषकर महिलाओं, को सुरक्षित परिस्थितियाँ, प्रशिक्षण और सम्मानजनक रोज़गार मिलना चाहिए। स्थानीय समूह नदी की स्थिति पर निगरानी रखकर प्रशासन को सूचना दे सकते हैं। निवासी, संस्थाएँ और प्रशासन मिलकर काम करें, तभी नदी संरक्षण शहर की साझा आदत बनेगा।

वक्ता D – मोहित म्हात्रे, स्थानीय नागरिक और प्रकृति प्रेमी

मैं मोहित म्हात्रे, छत्रपति संभाजीनगर का निवासी और प्रकृति प्रेमी हूँ। खाम नदी को समझने के लिए शहर के पुराने जल-संसाधनों को याद करना ज़रूरी है। यहाँ कभी नहरों, बावड़ियों, तालाबों और भूमिगत जलमार्गों का जाल था। ये संरचनाएँ पानी जमा करने और ज़रूरत के समय पहुँचाने में मदद करती थीं। इनके पीछे वर्षा और भूगोल को समझने का अनुभव था। जल-संरक्षण नागरिक जीवन का हिस्सा था।

आज घरेलू गंदे पानी को बिना उपचार नदी में जाने से रोकना सबसे ज़रूरी है। नालों की पहचान और सफ़ाई हो, सीवेज का उपचार हो और पानी की गुणवत्ता जाँची जाए। नदी या किनारे पर प्लास्टिक, पूजा-सामग्री और निर्माण-मलबा फेंकने पर रोक हो। कचरे के लिए पर्याप्त डिब्बे और नियमित संग्रह व्यवस्था भी होनी चाहिए। प्राकृतिक बहाव में बाधा डालने वाले अतिक्रमण और अवरोधों पर ध्यान दिया जाए। पुराने तालाबों और जल-संग्रह स्थलों को बचाया जाए। नागरिक कचरा अलग कर सकते हैं, तेल या रसायन नालियों में डालने से बच सकते हैं और प्रदूषण दिखने पर विभाग को सूचना दे सकते हैं। नदी बचाना पुरानी जल-बुद्धि और आज की नागरिक ज़िम्मेदारी को जोड़ना है।

प्रश्न 1–10 : सही वक्ता चुनिए।

उत्तर के रूप में A, B, C या D चुनें।

1. किस वक्ता के अनुसार नदी के कुछ हिस्सों को सजावटी उद्यान बनाने के बजाय प्राकृतिक अवस्था में रहने देना चाहिए? (1)
3. किस वक्ता के अनुसार कचरा प्रबंधन से जुड़ी महिलाओं को सुरक्षित काम, प्रशिक्षण और सम्मानजनक रोज़गार मिलना चाहिए? (1)
2. कौन पूरे जलग्रहण क्षेत्र और नालों के नक्शे के आधार पर योजना बनाने पर ज़ोर देता है? (1)
4. किस वक्ता ने शहर की पुरानी नहरों, बावड़ियों, तालाबों और भूमिगत जलमार्गों का उल्लेख किया है? (1)
9. किस वक्ता के अनुसार नदी की सफलता का आकलन उद्घाटन या उद्यान से नहीं, बल्कि प्रदूषण और जल-निकासी में आए वास्तविक बदलाव से होना चाहिए? (1)
5. किस वक्ता के अनुसार स्थानीय पौधे मिट्टी को थामने और पक्षियों तथा कीटों को आवास देने में मदद करते हैं? (1)
8. कौन नागरिकों को तेल या रसायन नालियों में न डालने और प्रदूषण दिखने पर संबंधित विभाग को सूचना देने की सलाह देता है? (1)
7. किस वक्ता का मानना है कि एक दिन का सफ़ाई अभियान स्थायी बदलाव नहीं ला सकता? (1)
10. किस वक्ता के अनुसार नदी के पुनर्जीवन के प्रभाव को समझने के लिए जल-गुणवत्ता, पक्षियों और वनस्पतियों में होने वाले बदलावों का नियमित अध्ययन करना चाहिए? (1)
6. कौन वर्षा जल और घरेलू गंदे पानी के रास्ते अलग रखने की आवश्यकता बताता है? (1)
शिक्षक हेतु उत्तर-कुंजी
  1. A
  2. C
  3. B
  4. D
  5. B
  6. A
  7. D
  8. C
  9. A
  10. B

अंक-विभाजन: प्रत्येक सही मिलान के लिए 1 अंक; कुल 10 अंक। उत्तर-वितरण संतुलित रखा गया है और प्रश्नों का क्रम किसी दोहराते हुए पैटर्न पर आधारित नहीं है। प्रत्येक प्रश्न का लक्षित विचार एक ही वक्ता से स्पष्ट रूप से मेल खाता है।

EXERCISE 3 · NOTE MAKING

अभ्यास 3 – नोट-निर्माण

लेख में दी गई जानकारी के आधार पर संक्षिप्त नोट तैयार कीजिए।

कुल अंक : 10 | 4 + 3 + 3

भाग क – नदी की स्थिति और समस्याएँ (4 अंक)

1. खाम नदी के प्रदूषित होने और उसके प्राकृतिक परिवेश को प्रभावित करने वाले दो-दो कारण लिखिए। [4]

भाग ख – पुनर्जीवन के प्रयास (3 अंक)

2. नदी के पुनर्जीवन के लिए किए गए तीन प्रमुख कार्य लिखिए। (3)

भाग ग – उपलब्धियाँ और भविष्य (3 अंक)

3. पुनर्जीवन प्रयास से जुड़ी दो उपलब्धियाँ और एक आवश्यक भावी कार्य लिखिए। (3)
नोट-निर्माण में लंबे वाक्यों के बजाय संक्षिप्त, सटीक और प्रासंगिक जानकारी लिखिए।
शिक्षक हेतु संकेत / संभावित उत्तर
  1. प्रदूषण के कारण: घरों का गंदा पानी; प्लास्टिक, कचरा और अन्य अपशिष्ट।
  2. प्राकृतिक परिवेश में बदलाव: नदी-किनारों पर अतिक्रमण; प्राकृतिक वनस्पति में कमी।
  3. प्रयास: कचरा प्रबंधन बेहतर करना; स्थानीय वनस्पति विकसित करना; प्रदूषण के स्रोतों की पहचान; लोगों/स्थानीय समुदाय को जोड़ना; श्रमिकों को बेहतर अवसर देना। (कोई तीन)
  4. उपलब्धियाँ: लगभग 10.5 एकड़ का प्रकृति उद्यान; 26 जनवरी 2022 को उद्घाटन; अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार/मान्यता। भावी कार्य: गंदे पानी को नदी में जाने से रोकना, कचरे का उचित निस्तारण, प्राकृतिक बहाव और नागरिक भागीदारी बनाए रखना। (दो उपलब्धियाँ + एक कार्य)

विद्यार्थी के संक्षिप्त, सटीक और पाठ-आधारित विकल्पों को भी स्वीकार करें।

EXERCISE 4 · MCQ

अभ्यास 4 – बहुविकल्पीय प्रश्न

सही विकल्प चुनिए। प्रत्येक प्रश्न में केवल एक उत्तर सही है।

कुल प्रश्न : 10 | कुल अंक : 10
1. खाम नदी किस प्रकार की नदी है?
2. खाम नदी किस नदी तंत्र से जुड़ती है?
3. नदी के पुनर्जीवन प्रयास में किस संस्था का उल्लेख है?
4. इकोसत्त्व की सह-संस्थापक कौन हैं?
5. प्रकृति उद्यान का उद्घाटन कब हुआ?
6. प्रकृति उद्यान में किस पद्धति से वन क्षेत्र विकसित किया गया?
7. नदी के प्रदूषण का एक प्रमुख कारण क्या था?
8. नदी पुनर्जीवन में किस सामाजिक पक्ष पर ध्यान दिया गया?
9. खाम नदी पुनर्जीवन प्रयास को सेंट एंड्रयूज़ पुरस्कार किस वर्ष मिला?
10. लेखक के अनुसार नदी को बचाना किसके समान है?
EXERCISE 5 · INFORMAL EMAIL

अभ्यास 5 – अनौपचारिक ईमेल लेखन

आपने हाल ही में खाम नदी के पुनर्जीवन के बारे में एक लेख पढ़ा है। अपने मित्र को ईमेल लिखकर बताइए कि इस नदी को स्वच्छ बनाने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं और इस पहल से आपको क्या सीख मिली है।

अपने ईमेल में इन तीन बातों का उल्लेख कीजिए:
  1. खाम नदी की पहले की स्थिति और प्रदूषण के कारण।
  2. नदी को पुनर्जीवित करने के लिए किए गए प्रयास।
  3. इस कहानी से मिली सीख और अपने शहर के लिए आपका सुझाव।

शब्द-सीमा : 120–160 शब्द

विषय-वस्तु : 6 अंक | भाषा : 9 अंक | कुल : 15 अंक

शब्द : 0 | निर्धारित सीमा : 120–160

लेखन पूरा होने पर शब्द-सीमा की जाँच यहाँ दिखाई देगी।

संबोधन, उद्देश्य, तीनों विषय-बिंदु और उपयुक्त समापन शामिल करें।
EXERCISE 6 · FORMAL WRITING

अभ्यास 6 – विस्तृत लेखन

“नदियाँ केवल जलधारा नहीं, हमारी सभ्यता की जीवनरेखा हैं।”

17. आपके स्थानीय समाचार पत्र में खाम नदी के पुनर्जीवन और उसे स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने की आवश्यकता के विषय में एक रिपोर्ट प्रकाशित की जानी है। इस विषय पर अपने स्थानीय समाचार पत्र के लिए एक रिपोर्ट लिखिए।

नीचे कुछ लोगों की टिप्पणियाँ दी गई हैं।

  • नदी में गंदे पानी का पहुँचना रोकना सबसे ज़रूरी है।
  • नदी के किनारे कचरा फेंकने पर सख़्ती से रोक लगनी चाहिए।
  • प्रकृति उद्यान और हरित क्षेत्र नदी के पर्यावरण को बेहतर बना सकते हैं।
  • नदी को बचाने के लिए स्थानीय नागरिकों की भागीदारी भी आवश्यक है।

इन टिप्पणियों से आपको कुछ विचार मिल सकते हैं। आप इनमें से किसी का भी उपयोग कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने विचार भी शामिल करने चाहिए।

लगभग 120–160 शब्दों में रिपोर्ट लिखिए।

अंक-विभाजन : अंतर्वस्तु – 6 अंक | भाषा – 9 अंक | कुल – 15 अंक

शब्द : 0 | निर्धारित सीमा : 120–160

लेखन पूरा होने पर शब्द-सीमा की जाँच यहाँ दिखाई देगी।

रिपोर्ट का उपयुक्त शीर्षक दीजिए। औपचारिक भाषा, तथ्यात्मक प्रस्तुति, विचारों का क्रम और स्पष्ट निष्कर्ष बनाए रखिए।

आदर्श अपेक्षित उत्तर

खाम नदी का पुनर्जीवन : शहर की साझा ज़िम्मेदारी

छत्रपति संभाजीनगर की खाम नदी को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए पिछले कुछ वर्षों में कई प्रयास किए गए हैं। नदी के किनारे विकसित प्रकृति उद्यान और हरित क्षेत्र इस दिशा में महत्त्वपूर्ण पहल हैं। फिर भी नदी को प्रदूषण से पूरी तरह मुक्त करने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।

सबसे पहले, घरों और अन्य स्थानों से निकलने वाले गंदे पानी को नदी में मिलने से रोकना होगा। नदी के किनारे कचरा फेंकने पर सख़्ती से रोक लगानी चाहिए और कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करना चाहिए। इसके साथ ही, स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन को मिलकर जागरूकता बढ़ानी चाहिए।

नदी का पुनर्जीवन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। यह शहर के प्रत्येक नागरिक की साझा ज़िम्मेदारी है।

ध्यान दें : यह एक नमूना उत्तर है। विद्यार्थी अन्य प्रासंगिक विचारों, उदाहरणों और उपयुक्त रिपोर्ट-शैली के माध्यम से भी पूरे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

MY LEARNING RECORDS

हर अभ्यास का अलग अध्ययन रिकॉर्ड

अपना नाम एक बार लिखें। इसके बाद जिस अभ्यास का रिकॉर्ड बनाना हो, उसी अभ्यास का अलग परिणाम तैयार और साझा करें।

अभ्यास 1 · वाचन बोध

उत्तर दिए गए प्रश्नों का रिकॉर्ड। इसका मूल्यांकन शिक्षक करेंगे।

अभ्यास 2 · बहु-मिलान

स्वचालित जाँच और 10 में से प्राप्त अंक।

अभ्यास 3 · नोट-निर्माण

उत्तर दिए गए भागों का रिकॉर्ड। इसका मूल्यांकन शिक्षक करेंगे।

अभ्यास 4 · बहुविकल्पीय प्रश्न

स्वचालित जाँच और 10 में से प्राप्त अंक।

अभ्यास 5 · ईमेल लेखन

लिखे गए शब्दों और शब्द-सीमा का रिकॉर्ड।

अभ्यास 6 · विस्तृत लेखन

लिखे गए शब्दों और शब्द-सीमा का रिकॉर्ड।

ध्यान दें: अभ्यास 1 और 3 के उत्तर तथा अभ्यास 5 और 6 का लेखन स्वचालित रूप से अंकित नहीं किया जाता। इनके रिकॉर्ड में उत्तर/शब्द-संख्या दर्ज होगी; वास्तविक मूल्यांकन शिक्षक करेंगे।

IndiCoach | सीख की नई सोच!

हर सीख एक नई दृष्टि की शुरुआत है।

✍️ अरविंद बारी

www.indicoach.in

IGCSE Hindi Learning Resources · Reading · Writing · Language Development

#अरविंदबारी #ArvindBari #इंडिकोच #IndiCoach

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

हाइड्रोजन वाहन: भविष्य की शानदार सवारी

हाइड्रोजन बाइक : भविष्य की शानदार सवारी | IGCSE Hindi 0549 | IndiCoach
हाइड्रोजन बाइक : भविष्य की शानदार सवारी — IGCSE हिंदी 0549, अभ्यास 4, 5 और 6
INDICOACH INTERNATIONALEvery Learning Journey Begins Here.
IGCSE HINDI 0549 · प्रश्नपत्र 1 🔒 विज्ञापन-मुक्त, सुरक्षित अभ्यास स्थान

हाइड्रोजन बाइक : भविष्य की शानदार सवारी

वाचन से विचार तक — अभ्यास 4 में समझिए, अभ्यास 5 और 6 में अपने विचार प्रभावी ढंग से लिखिए।

हाइड्रोजन बाइक : भविष्य की एक शानदार सवारी

पाठ को ध्यान से पढ़िए। यदि आपको इसे पढ़ने में असुविधा है तो आप हमारे "हिंदी वाचन साथी" की सहायता से सुनते हुए भी पढ़ सकते हैं।

पाठक की सुविधा के लिए — ब्राउज़र की हिंदी आवाज़ को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानने के लिए ऊपर नाम या ⓘ पर क्लिक कीजिए।

गति फॉण्ट 0% · वाचन के लिए तैयार।
निर्देश: पहले आलेख को ध्यान से पढ़िए या वाचन साथी की सहायता से सुनिए। फिर प्रश्न 1–10 में A, B या C में से उपयुक्त विकल्प चुनिए। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।

आज शहरों की सड़कों पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वाहन हमें तेज़ी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाते हैं, लेकिन उनके साथ धुआँ, शोर और वायु-प्रदूषण की समस्या भी जुड़ी हुई है। ऐसे समय में जब दुनिया स्वच्छ ऊर्जा के विकल्प तलाश रही है, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की नज़र हाइड्रोजन पर भी है। हाइड्रोजन से चलने वाली एक बाइक इसी बदलती सोच की झलक प्रस्तुत करती है।

पहली नज़र में यह बाइक किसी सामान्य मोटरसाइकिल जैसी दिखाई देती है, लेकिन इसके भीतर काम करने वाली तकनीक पारंपरिक पेट्रोल इंजन से अलग है। इसमें हाइड्रोजन को ऊर्जा के स्रोत के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। हाइड्रोजन फ्यूल-सेल की सहायता से बिजली में परिवर्तित होता है और यही बिजली बाइक की मोटर को चलाती है। इस प्रक्रिया में हाइड्रोजन और हवा से प्राप्त ऑक्सीजन के बीच विद्युत-रासायनिक प्रतिक्रिया होती है। इसका एक महत्त्वपूर्ण परिणाम यह है कि ऊर्जा उत्पन्न होने के साथ पानी बनता है। इस प्रकार, यह तकनीक पारंपरिक ईंधन से निकलने वाले प्रदूषण को कम करने की दिशा में एक संभावित विकल्प प्रस्तुत करती है।

इस बाइक की एक और विशेषता उसका ईंधन भरने का समय है। वीडियो में बहुत कम समय में हाइड्रोजन भरने की बात दिखाई गई है। यदि ऐसी तकनीक बड़े स्तर पर सफल होती है, तो यह उन लोगों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकती है जो इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी चार्ज होने में लगने वाले समय को लेकर चिंतित रहते हैं। फिर भी, किसी नई तकनीक को देखकर तुरंत यह मान लेना उचित नहीं कि उसने हर समस्या का समाधान कर दिया है। हाइड्रोजन को तैयार करने, सुरक्षित रूप से संग्रहित करने और उसे वाहनों तक पहुँचाने के लिए भी आवश्यक ढाँचे की जरूरत होती है।

हाइड्रोजन का प्रयोग केवल दोपहिया वाहनों तक सीमित नहीं है। भारत में इसके दूसरे परिवहन क्षेत्रों में भी प्रयोग और परीक्षण किए जा रहे हैं। उदाहरण के लिए, टोयोटा की मिराई नामक हाइड्रोजन फ्यूल-सेल कार को भारतीय परिस्थितियों में वास्तविक प्रदर्शन और व्यवहार्यता का अध्ययन करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह समझना है कि अलग-अलग सड़कों, मौसम और यातायात परिस्थितियों में हाइड्रोजन आधारित वाहन किस प्रकार काम कर सकता है।

रेल परिवहन में भी हाइड्रोजन की संभावनाओं पर काम हो रहा है। भारतीय रेलवे ने 1600 हॉर्सपावर के DEMU ट्रेन-सेट को हाइड्रोजन फ्यूल-सेल आधारित प्रणाली के साथ विकसित करने की परियोजना शुरू की है। प्रस्तावित प्रणाली में फ्यूल-सेल प्राथमिक ऊर्जा स्रोत होगा, जबकि बैटरी अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता पूरी करने में सहायता करेगी। यह पहल बताती है कि हाइड्रोजन की चर्चा केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है; उसे परिवहन के वास्तविक क्षेत्रों में परखने की कोशिश भी हो रही है।

लेकिन विज्ञान का रास्ता कभी फूलों की सेज नहीं होता। किसी विचार को उपयोगी तकनीक में बदलने के लिए लगातार प्रयोग, परीक्षण और सुधार आवश्यक हैं। हाइड्रोजन भी इसका अपवाद नहीं है। यदि इसका उत्पादन स्वच्छ ऊर्जा से किया जाए, तो इसके पर्यावरणीय लाभ अधिक हो सकते हैं; इसलिए केवल वाहन का ईंधन बदलना पर्याप्त नहीं, बल्कि पूरी ऊर्जा-व्यवस्था को समझना भी जरूरी है।

इस नवाचार की सबसे बड़ी सीख शायद यही है कि समस्या सामने हो तो हाथ पर हाथ धरकर बैठना समाधान नहीं है। वैज्ञानिक जिज्ञासा हमें प्रश्न पूछना सिखाती है और नवाचार उन प्रश्नों के उत्तर खोजने का प्रयास करता है। एक बाइक से शुरू हुई यह कहानी कार और रेल तक पहुँचती है और हमें भविष्य के परिवहन की नई तस्वीर दिखाती है।

तो क्या ऐसी तकनीक को केवल विज्ञान की कक्षा तक सीमित रखना चाहिए? बिल्कुल नहीं। हिंदी की कक्षा में भी इसके माध्यम से विद्यार्थी विज्ञान से जुड़ी जानकारी पढ़ सकते हैं, नए शब्द सीख सकते हैं, विचारों के बीच संबंध समझ सकते हैं और यह सोच सकते हैं कि किसी तकनीकी उपलब्धि का समाज और पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

आखिरकार, भविष्य केवल नई मशीनों से नहीं बनेगा। भविष्य उन विचारों से बनेगा जिन्हें मनुष्य जिम्मेदारी, कल्पना और समझदारी के साथ वास्तविकता में बदलता है।

⬇ पूरा आलेख पढ़ने के लिए बॉक्स के भीतर स्क्रॉल करें।

प्रश्न 1–10

उपयुक्त विकल्प A, B या C चुनिए।

1. हाइड्रोजन बाइक में हाइड्रोजन का मुख्य उपयोग किस उद्देश्य से होता है?
2. हाइड्रोजन बाइक का कम समय में ईंधन भरना क्यों आकर्षक हो सकता है?
3. भारत में टोयोटा मिराई के परीक्षण का मुख्य उद्देश्य क्या है?
4. भारतीय रेलवे की हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना से क्या पता चलता है?
5. लेखक ने "हाथ पर हाथ धरकर बैठना" मुहावरे का प्रयोग किस अर्थ में किया है?
6. लेख के अंतिम अनुच्छेद से लेखक की कौन-सी सोच सबसे स्पष्ट होती है?
7. हाइड्रोजन फ्यूल-सेल में ऊर्जा उत्पन्न होने की प्रक्रिया से कौन-सा पदार्थ बनता है?
8. हाइड्रोजन तकनीक को बड़े स्तर पर अपनाने के लिए किसकी आवश्यकता होगी?
9. लेख के अनुसार हाइड्रोजन के पर्यावरणीय लाभ कब अधिक हो सकते हैं?
10. इस लेख का मुख्य उद्देश्य क्या है?

🎉 अपना परिणाम साझा कीजिए

आपका परिणाम कार्ड

कार्ड में आपका नाम, स्कोर और IndiCoach ब्रांडिंग शामिल होगी — WhatsApp, Instagram या किसी भी ऐप पर साझा कीजिए।

📌 उत्तर-कुंजी और कौशल

1 A · 2 B · 3 C · 4 A · 5 C · 6 B · 7 A · 8 C · 9 B · 10 C
R1
स्पष्ट तथ्य और जानकारी पहचानना
R2
विचारों/सूचनाओं के बीच संबंध समझना
R3
प्रासंगिक विवरण चुनना
R4
निहित अर्थ और निष्कर्ष समझना
अभ्यास 5

हाइड्रोजन से चलने वाले वाहन

आपने हाल ही में हाइड्रोजन से चलने वाली एक बाइक के बारे में एक रोचक वीडियो देखा। अपने मित्र को ईमेल लिखकर:

1. बाइक की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
2. बताइए कि इस तकनीक में आपको क्या रोचक लगा।
3. अपनी राय दीजिए कि भविष्य में ऐसे वाहन पर्यावरण और हमारे जीवन के लिए कितने उपयोगी हो सकते हैं।

ईमेल लगभग 120–160 शब्दों में लिखिए।

अंतर्वस्तु: 6 अंक · भाषा: 9 अंक · पूर्णांक: 15 अंक

💡 IndiCoach Writing Compass

क्या?
बाइक की विशेषता बताइए।
क्यों?
आपको क्या रोचक लगा और क्यों?
प्रभाव
पर्यावरण और जीवन पर संभावित प्रभाव।
भाषा
मित्र के अनुरूप स्वाभाविक, व्यक्तिगत शैली।

शब्द-संपदा: नवाचार · स्वच्छ ऊर्जा · वैकल्पिक ईंधन · प्रदूषण · पर्यावरण-अनुकूल · ऊर्जा-स्रोत · वैज्ञानिक सोच · तकनीकी विकास · व्यवहार्यता · आत्मनिर्भरता · जिम्मेदारी

भाषा-सूत्र: केवल "यह अच्छा है" न लिखें। दावा + कारण + प्रभाव का प्रयोग करें।

✍️ आपका उत्तर

शब्द: 0लक्ष्य: 120–160 शब्द

आदर्श उत्तर

प्रिय मित्र,

हाल ही में मैंने हाइड्रोजन से चलने वाली एक बाइक के बारे में एक रोचक वीडियो देखा। यह बाइक पारंपरिक पेट्रोल से अलग ऊर्जा-स्रोत का उपयोग करती है और इसका सबसे आकर्षक पक्ष इसका पर्यावरण-अनुकूल होना लगा। मुझे यह जानकर भी आश्चर्य हुआ कि वैज्ञानिक परिवहन के क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा के नए विकल्प विकसित कर रहे हैं।

मेरे विचार से ऐसे वाहन भविष्य में बहुत उपयोगी हो सकते हैं, क्योंकि इनसे प्रदूषण कम करने में सहायता मिल सकती है और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। हालाँकि, इनके लिए आवश्यक सुविधाएँ और ईंधन-व्यवस्था हर जगह उपलब्ध होना भी जरूरी है। यदि तकनीक सुरक्षित और किफायती बनती है, तो मैं भविष्य में ऐसी सवारी जरूर अपनाना चाहूँगा।

तुम्हारा मित्र

⭐ यह उत्तर उच्च स्कोर क्यों पा सकता है?

⭐ विषय-वस्तु — 6/6

तीनों supporting points संबोधित हैं। विशेषताओं का वर्णन, व्यक्तिगत प्रतिक्रिया और भविष्य के उपयोग पर कारण सहित राय दी गई है।

⭐ भाषा — 9/9

विषयगत शब्दावली, विविध वाक्य-संरचना, संयोजक, स्पष्टता और मित्र के अनुरूप स्वाभाविक अनौपचारिक शैली दिखाई देती है।

आदर्श उत्तर को याद मत कीजिए। उसकी विचार-विकास और भाषा-रणनीति को अपने उत्तर में लागू कीजिए।

💡 अगली बार मैं क्या बेहतर करूँ?

  • क्या मैंने तीनों supporting points को विकसित किया?
  • क्या मैंने मुख्य विचारों के कारण और प्रभाव बताए?
  • क्या मेरी भाषा मित्र के अनुरूप स्वाभाविक है?
  • क्या मैंने 120–160 शब्दों की सीमा का ध्यान रखा?
अभ्यास 6

हाइड्रोजन से चलने वाले वाहनों की नई पहल

आपके शहर में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए हाइड्रोजन से चलने वाले वाहनों पर एक विशेष प्रदर्शन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाइड्रोजन बाइक, कार और रेल परिवहन में हाइड्रोजन तकनीक के संभावित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

नीचे आपके सहपाठियों की कुछ टिप्पणियाँ हैं।

"हाइड्रोजन से चलने वाले वाहन वायु-प्रदूषण कम करने में मदद कर सकते हैं।"
"हाइड्रोजन भरने के लिए आवश्यक सुविधाएँ अभी हर जगह उपलब्ध नहीं हैं।"
"नई तकनीक अपनाने से पहले उसकी सुरक्षा और लागत पर भी विचार करना चाहिए।"
"भविष्य में हाइड्रोजन आधारित परिवहन के उपयोग की संभावनाएँ बढ़ सकती हैं।"

अब अपने स्थानीय समाचार-पत्र के लिए एक रिपोर्ट लिखिए।

ऊपर दी गई टिप्पणियाँ आपको कुछ विचार दे सकती हैं, और आपको अपने स्वयं के कुछ विचारों का भी उपयोग करना चाहिए।

लगभग 120–160 शब्दों में लिखिए।

[पूर्णांक: 15 अंक]

💡 IndiCoach Writing Compass

घटना
कार्यक्रम क्यों आयोजित हुआ?
विशेषता
क्या विशेष देखने/जानने को मिला?
प्रतिक्रिया
लाभ और चुनौतियाँ क्या सामने आईं?
अपना विचार
भविष्य में इसका क्या महत्त्व हो सकता है?

उपयोगी शब्द: पर्यावरण-अनुकूल · स्वच्छ ऊर्जा · वैकल्पिक ईंधन · प्रदूषण · उत्सर्जन · नवाचार · तकनीकी विकास · व्यवहार्यता · बुनियादी ढाँचा · सुरक्षा · लागत · जागरूकता · वैज्ञानिक दृष्टिकोण · आत्मनिर्भरता · टिकाऊ परिवहन

रिपोर्ट शैली: स्पष्ट, औपचारिक, वस्तुनिष्ठ और पाठक-केंद्रित भाषा।

✍️ आपकी रिपोर्ट

शब्द: 0लक्ष्य: 120–160 शब्द

आदर्श उत्तर

हाइड्रोजन से चलने वाले वाहनों की नई पहल
स्थानीय संवाददाता

हमारे शहर में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हाल ही में हाइड्रोजन से चलने वाले वाहनों पर एक विशेष प्रदर्शन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाइड्रोजन बाइक और कार के मॉडल प्रस्तुत किए गए तथा रेल परिवहन में हाइड्रोजन तकनीक की संभावनाओं पर भी जानकारी दी गई।

हाइड्रोजन बाइक का मॉडल लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। विशेषज्ञों ने बताया कि ऐसी तकनीक पारंपरिक ईंधन से होने वाले प्रदूषण को कम करने में सहायक हो सकती है। हालाँकि, कार्यक्रम में यह भी स्पष्ट किया गया कि हाइड्रोजन के सुरक्षित भंडारण, वितरण और ईंधन-भराई के लिए पर्याप्त बुनियादी ढाँचा विकसित करना आवश्यक है। सुरक्षा और लागत भी विचारणीय विषय हैं।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों और आम नागरिकों में वैज्ञानिक सोच तथा स्वच्छ ऊर्जा के प्रति उत्सुकता बढ़ाई। इससे यह संदेश मिला कि भविष्य की तकनीक केवल नई सुविधा नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।

⭐ यह उत्तर उच्च स्कोर क्यों पा सकता है?

⭐ विषय-वस्तु — 6/6

कार्यक्रम, हाइड्रोजन वाहनों की विशेषता, लाभ, चुनौतियाँ और अपना विकसित विचार स्पष्ट रूप से जोड़े गए हैं।

⭐ भाषा — 9/9

रिपोर्ट के अनुरूप औपचारिक register, विषयगत शब्दावली, विविध वाक्य-संरचना, संयोजक और सुव्यवस्थित प्रवाह दिखाई देता है।

15/15 का रहस्य कठिन हिंदी नहीं है। विचार पूरे और विकसित हों तथा भाषा सटीक, विविध, व्यवस्थित और उद्देश्य के अनुरूप हो।

💡 अगली बार मैं क्या बेहतर करूँ?

  • क्या मैंने stimulus से आगे अपने विचार भी विकसित किए?
  • क्या मैंने लाभ के साथ चुनौती भी दिखाई?
  • क्या मेरी भाषा समाचार-पत्र के पाठक के अनुरूप है?
  • क्या मेरी रिपोर्ट में विचारों का स्पष्ट विकास है?

👩‍🏫 Teacher Lens · 🔎 Examiner Lens · 🏫 Home–School Connect

Teacher Lens

जानकारी को अपने शब्दों में बदलने, कारण सहित राय देने और purpose, audience तथा register के अनुसार भाषा चुनने का अभ्यास कराएँ।

Examiner Lens

उच्च स्तर के उत्तर में task fulfilment, विचार-विकास, उपयुक्त register, range, accuracy और organisation का संतुलन दिखाई देता है।

Home–School Connect

पूछिए: "यदि यह तकनीक हमारे शहर में आए, तो सबसे बड़ा लाभ और सबसे बड़ी चुनौती क्या होगी?"

Learning Principle

आदर्श उत्तर याद करने के लिए नहीं—अपना उत्तर बेहतर बनाने के लिए है।

🚀 IndiCoach Learning Journey

अभ्यास 4: पाठक बनकर जानकारी, संबंध और निहित अर्थ समझिए।

अभ्यास 5: मित्र से संवाद करते हुए व्यक्तिगत प्रतिक्रिया और राय व्यक्त कीजिए।

अभ्यास 6: रिपोर्टर बनकर औपचारिक, वस्तुनिष्ठ और विकसित लेखन कीजिए।

मुख्य सूत्र: पढ़ो → समझो → सोचो → लिखो → जाँचो → बेहतर लिखो।
INDICOACH PREMIUM

अगली सीखने की यात्रा के लिए तैयार हैं?

यदि आपने यहाँ वाचन, विचार-विकास और लेखन का अभ्यास किया है, तो अब IndiCoach Premium पर अपनी तैयारी को और आगे ले जाइए।

✓ अधिक अभ्यास✓ संरचित सीखने की यात्रा✓ परीक्षा-केंद्रित तैयारी
IndiCoach Premium पर जाएँ ↗
IndiCoach International
सीख की नई सोच! · Every Learning Journey Begins Here.
IGCSE Hindi 0549 · Paper 1 · Exercises 4–6

प्रचलित पोस्ट

विशिष्ट पोस्ट

Report writing lab

INDICOACH · IGCSE HINDI 0549 रिपोर्ट लेखन प्रयोगशाला Report Writing Lab · Learn, practise and write with confide...

हमारी प्रसिद्धि

Google Analytics Data

Active Users