हिंदी प्रतिवेदन लेखन
IB/IGCSE/ICSE हेतु खेल प्रतियोगिताओं पर प्रतिवेदन लेखन
आपके लेख में निम्नलिखित बिंदुओं को अवश्य शामिल करें:
- • आपके विरुद्ध खेलने वाले विद्यार्थी और विद्यालय का नाम
- • आपकी रणनीति और दर्शकों का प्रतिसाद प्रतियोगिता
- • प्रतियोगिता परिणाम और आपका व्यक्तिगत अनुभव
आकर्षक और स्पष्ट शीर्षक जो पूरी खबर को दर्शाता हो
लेखक का नाम, स्टाफ रिपोर्टर
रिपोर्ट क्यों लिखी गई है, इसका स्पष्टीकरण
क्या - कब - कहाँ? का उत्तर दें
घटना या विषय के बारे में विस्तृत जानकारी
तथ्यों और आंकड़ों के साथ पूर्ण विवरण
रिपोर्ट का समापन और मुख्य बिंदुओं का सारांश
भविष्य की संभावनाओं का उल्लेख (यदि आवश्यक हो)
• भाषा सरल और स्पष्ट होनी चाहिए
• समयानुक्रम का पालन करें
• विश्वसनीय स्रोतों का उपयोग करें
• व्यक्तिगत राय न दें, केवल तथ्य प्रस्तुत करें
विद्यालय में विज्ञान का अद्भुत संगम
विज्ञान प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
प्रतिवेदक : अविरत, दिल्ली
नई दिल्ली, 8 मई 2026। हमारे विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता तथा नवीन खोजों के प्रति रुचि विकसित करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा मुख्य अतिथि प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. आर. मेहता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल सभी के आकर्षण का केंद्र बने। सौर ऊर्जा से चलने वाली कार, जल-संरक्षण प्रणाली, स्मार्ट सिटी, रोबोटिक्स तथा प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित परियोजनाओं ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली भी समझाई।
इस अवसर पर अभिभावकों तथा अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया था। सभी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत और वैज्ञानिक सोच की भरपूर सराहना की। अंत में श्रेष्ठ मॉडलों का चयन कर प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
यह विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक तथा उपयोगी सिद्ध हुई।
💡 लेखन सहायता गाइड
❌ क्या न करें:
✅ क्या करें:
शीर्षक + बायलाइन: 5-10 शब्द
प्रस्तावना: 40-50 शब्द
मुख्य भाग: 120-130 शब्द
निष्कर्ष: 20-30 शब्द
🏃♂️ खेल संबंधी:
🎭 सांस्कृतिक:
📚 शैक्षणिक:
📋 कुल अंक: 8
📝 Content (3 अंक):
🔤 Language (5 अंक):
📋 Submit करने से पहले जांचें:
📊 प्रतिवेदन vs दैनंदिनी लेखन में अंतर
📰 प्रतिवेदन लेखन
📖 दैनंदिनी लेखन
📰 प्रतिवेदन की भाषा
📖 डायरी की भाषा
📰 प्रतिवेदन का प्रारूप
📖 डायरी का प्रारूप
📰 प्रतिवेदन में शामिल करें:
📖 डायरी में शामिल करें:
📰 प्रतिवेदन का नमूना
📖 डायरी का नमूना
प्रिय डायरी,
⚠️ प्रश्न में इन शब्दों को देखें:
📰 प्रतिवेदन के संकेत:
📖 डायरी के संकेत:
📚 संदर्भ सामग्री
- ICSE/IGCSE हिंदी द्वितीय भाषा पाठ्यक्रम दिशा-निर्देश
- पूर्व परीक्षा प्रश्न पत्र (वर्ष 2020-2024)
- CBSE रिपोर्ट लेखन कार्यपुस्तिका एवं अभ्यास प्रश्न
यदि आपको उपरोक्त लेख उपयोगी लगी, अथवा आपने इनमें से कोई अभ्यास कार्य किया है तो हमें टिप्पणी में अवश्य कमेंट करें।
जवाब देंहटाएं