सोमवार, 11 अगस्त 2025

मोबाइल पर विवादित लेख

IGCSE हिंदी (0549) अभ्यास 6 - संपूर्ण स्टडी गाइड

IGCSE हिंदी (0549) अभ्यास 6

विवादित विषयों पर निबंध लेखन की संपूर्ण गाइड

प्रश्न का परिचय

यह प्रश्न एक विवादित उक्ति अथवा विचार पर आधारित होता है।

उदाहरण:
"क्या शैक्षिक-संस्थाओं में छात्रों के बीच मोबाइल फोन उपयोग प्रतिबंधित होना चाहिए?"

प्रश्न रचना की समझ

इस उक्ति के साथ दो-चार पक्ष और विपक्ष के विचार दिए जाते हैं, जो आपके उत्तर के लिखने में आधार बनते हैं।

पक्ष के उदाहरण

  • मोबाइल और इंटरनेट ज्ञान का सागर है।
  • मोबाइल से हम दुनिया की सारी जानकारी अपनी मुट्ठी में रख सकते हैं।

विपक्ष के उदाहरण

  • मोबाइल छात्रों के ध्यान भंग करता है।
  • मोबाइल उपयोग से छात्रों की व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक होने का खतरा है।
📝 शब्द सीमा: 120 से 160 शब्द अथवा अधिकतम 200 शब्द

उत्तर लेखन योजना

लेख का प्रारूप

📝 संरचना:
शीर्षक: (जो पहले से प्रश्न में दिया गया है।)

अनुच्छेद 1: प्रभावी प्रस्तावना और आप जिस पक्ष के समर्थन करते हैं, उससे जुड़े कुछ मुद्दे

अनुच्छेद 2: आप विपक्ष के मुद्दों को इस प्रकार शामिल करें कि वे आपके पक्ष को और बल देते हों

अनुच्छेद 3: दोनों पक्ष के सार से बनी एक राय जो आपके विचार को अंतिम निर्णय बना दे

आदर्श उत्तर

शीर्षक: शिक्षा-संस्थाओं में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध होना चाहिए

अभ्यास हेतु विषय

📚शिक्षा-संस्थानों और छात्रों से संबंधित विषय

  1. ऑनलाइन पढ़ाई बनाम पारंपरिक कक्षा – कौन बेहतर?
  2. विद्यालयों में वर्दी आवश्यक है या नहीं?
  3. छात्रों को गृहकार्य दिया जाना चाहिए या नहीं?
  4. विद्यार्थियों के लिए मोबाइल ऐप्स: वरदान या अभिशाप?
  5. विद्यालयों में सह-शिक्षा (Co-education) होनी चाहिए या नहीं?
  6. परीक्षा प्रणाली में बदलाव की आवश्यकता है।
  7. विद्यालयों में खेल-कूद अनिवार्य होना चाहिए।
  8. छात्रों को सामाजिक सेवा में भाग लेना चाहिए।

🌐समाज और तकनीक से जुड़े विषय

  1. सोशल मीडिया: युवा पीढ़ी पर प्रभाव
  2. टीवी और मोबाइल बच्चों पर किस तरह असर डालते हैं?
  3. कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) – इंसान के लिए खतरा या सहयोगी?
  4. ऑनलाइन गेम्स – समय की बर्बादी या कौशल विकास?
  5. सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त वाई-फाई होना चाहिए या नहीं?

🌿पर्यावरण और नैतिक विषय

  1. प्लास्टिक पर प्रतिबंध – क्या यह पर्याप्त है?
  2. विकास बनाम पर्यावरण: संतुलन कैसे हो?
  3. पशु अधिकार बनाम मानव आवश्यकताएँ
  4. क्या हमें पेड़ों की कटाई के बदले शहरों में 'हरित भवन' बनाने चाहिए?
  5. प्रदूषण नियंत्रण में नागरिकों की भूमिका

🧠नैतिक व वैचारिक विषय

  1. क्या प्रतियोगिता से व्यक्ति का विकास होता है?
  2. आज़ादी और अनुशासन: संतुलन ज़रूरी है।
  3. पैसे से सुख खरीदा जा सकता है – क्या आप सहमत हैं?
  4. अच्छे नागरिक की पहचान क्या है?
  5. सफलता के लिए IQ ज़रूरी है या EQ?

अतिरिक्त सुझाव

© 2024 IGCSE हिंदी स्टडी गाइड | सफलता की शुभकामनाएं! 🌟

यह सामग्री केवल शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपके बहुमूल्य कॉमेंट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

प्रचलित पोस्ट

विशिष्ट पोस्ट

🌱माटी महोत्सव: माटी कहे कुम्हार से... (डायरी के पन्ने तक)✨

🌱माटी महोत्सव: माटी कहे कुम्हार से... (डायरी के पन्ने तक)✨ा प्रिय दैनंदिनी, सोमवार, 8 अप्रैल, 2025 ...

हमारी प्रसिद्धि

Google Analytics Data

Active Users